अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से की वार्ता

चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक दल ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षक समस्याओं के संबंध में वार्ता की। जिला मंत्री निर्भय राम धाकड़ ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणमल लोहार एवं संभाग संयुक्त मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत के नेतृत्व में एक दल जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गोड से मिला एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक में बाकी पड़े प्रबोधकों एवं शिक्षकों के पेडिंग एसीपी प्रकरण एवं मिड डे मील संबंधी समस्याओं को लेकर मुलाकात की इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं को शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सतीश दशोरा भी उपस्थित रहे संगठन ने सात दिवस में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र गगरानी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर सिंह गौड़ उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह सिसोदिया जिला संगठन मंत्री जोगेंद्र सिंह राणावत डूंगला ब्लॉक के अध्यक्ष गोवर्धन लाल शर्मा मंत्री सुरेश लोहार इंद्रजीत वैष्णव भदेसर ब्लॉक के दिनमान वशिष्ठ बाबूलाल पोरवाल द चित्तौड़ ब्लॉक के देवकीनंदन वैष्णव उपस्थित रहे।