नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) के संगठन विस्तार के अंतर्गत महुवा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अग्रवाल सम्मेलन संस्थान महुवा के महामंत्री तारा चंद गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।यह नियुक्ति अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग तथा प्रदेश युवा अध्यक्ष रोहित गर्ग की सहमति एवं निर्देशानुसार जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई है।
समाजसेवी तारा चंद गोयल लंबे समय से अग्रवाल समाज की सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। अपनी संगठन क्षमता, समाज सेवा के प्रति समर्पण, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा कुशल नेतृत्व के बल पर उन्होंने समाज में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
ताराचंद गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, समाजबंधुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए तारा चंद गोयल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, अनुभव एवं कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी तथा समाजहित में अनेक जनकल्याणकारी एवं संगठनात्मक कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।
