Homeभीलवाड़ाअखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने की मांग : बिजौलिया में बने विजय...

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने की मांग : बिजौलिया में बने विजय सिंह पथिक पैनोरमा

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने की मांग : बिजौलिया में बने विजय सिंह पथिक पैनोरमा

भारत सरकार से विजय सिंह पथिक को भारत रत्न देने की मांग उठी

बिजौलिया 28 मई 2024

स्मार्ट हलचल/भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजस्थान केसरी, बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता एवं नेतृत्वकर्ता, महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की पुण्यतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से विजय सिंह पथिक स्मारक बिजौलिया स्थित विजय सिंह पथिक की प्रतिमा पर मालार्पण कर मनाई। उस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। गुर्जर समाज बिजौलिया ऊपरमाल की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को विजय सिंह पथिक के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर विजय सिंह पथिक के विचारों को जीवन में अपनाकर आगे बढ़कर क्षेत्र, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता क्रांतिकारी विजयसिंह पथिक को भारत रत्न देने की मांग उठी है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने मांग की है कि विश्वप्रसिद्ध बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता विजय सिंह पथिक को भारत रत्न दिया जाए। जब अंग्रेज सरकार के खिलाफ बोलना भी मौत को गले लगाना था, उस समय क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक ने अंग्रेजों एवं सामन्तशाही को झुकाया था और किसानों के हितों की रक्षा की थी। विजय सिंह पथिक ने वास्तव में आजादी की नींव रखी, जिसे हमें भूलना नहीं चाहिए। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने राजस्थान सरकार से मांग है कि क्रांतिकारियों की स्मृति में बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता विजय सिंह पथिक पैनोरमा बिजौलिया में बनाया जाए। केंद्र सरकार विजय सिंह पथिक को भारत रत्न देने एवं राज्य सरकार से बिजोलिया में विजय सिंह पथिक पैनोरमा बनाने की मांग का सर्व समाज ने समर्थन किया है। इस अवसर पर देवनारायण जन्मस्थली मंदिर मालासेरी डूंगरी के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल, दलपुरा श्याम देवनारायण मंदिर के पुजारी रामगोपाल गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरीशचंद्र भाटी, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम फागना, राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, इतिहासकार डॉ मोहनलाल वर्मा, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्राज सिंह बिधूड़ी, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव जिलेराम गुर्जर, रामकेश चपराना, गजराज सिंह भाटी, भीलवाड़ा उप जिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजमल गुर्जर सरपंच, दयाराम गुर्जर, सरपंच नेवालाल गुर्जर, देवनारायण गुर्जर सेवा संस्थान बिजौलिया अध्यक्ष सुधीर कोतवाल, पूर्व सरपंच रामनिवास गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा तहसील अध्यक्ष रामराज गुर्जर, बाण गंगा विकास समिति अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, भगवान लाल बैराड़, देवनारायण शिक्षा समिति मांडलगढ सचिव राजूलाल गुर्जर, अखिल भारतीय तेली महासभा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शिव चन्द्रवाल, पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामसुख गुर्जर, राष्ट्रीय देव सेना के प्रदेशाध्यक्ष भोमराज गुर्जर, मेवाड़ गुर्जर महासभा संभाग अध्यक्ष शांतिलाल गुर्जर, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद चित्तौड़ प्रांत कार्यवाहक अध्यक्ष घनश्याम सोनी, लादूलाल गुर्जर, नन्दलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच भैरूलाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य गोपाल गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, हरनाथ गुर्जर, रामा गुर्जर, गिरधारी लाल गुर्जर, पूर्व तहसील अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष संजय गुर्जर, युवा गुर्जर महासभा तहसील अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, शंभूलाल गुर्जर, डीलर महेंद्र गुर्जर, गोपाल गुर्जर, नन्दाबा गुर्जर, हेमराज गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, श्री देवनारायण जन्मस्थली विकास समिति मालासेरी डूंगरी के अध्यक्ष जयदेव गुर्जर, मनीष गुर्जर सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता नन्दलाल गुर्जर ने किया। सभा के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। देवनारायण गुर्जर सेवा संस्थान बिजौलिया के अध्यक्ष सुधीर कोतवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी समाज जनों का आभार व्यक्त धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रामराज गुर्जर को बनाया सर्वसम्मति से बिजौलिया तहसील अध्यक्ष
– सभा में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा बिजौलिया के तहसील अध्यक्ष सर्वसम्मति से समाजसेवी रामराज गुर्जर लोडदा को बनाया गया। रामराज गुर्जर के बिजौलिया गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज बंधुओं ने माला एवं साफा पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष रामराज गुर्जर का स्वागत किया गया।

इनका कहना…….

देश का प्रथम सफल बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक के जीवन से क्षेत्र के आम जनमानस प्रेरणा ले सके इसके लिए बिजौलिया में राजस्थान सरकार विजय सिंह पथिक की याद में पैनोरमा निर्माण की घोषणा करें। क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक को भारत सरकार भारत रत्न देकर सम्मानित करें।
– श्री हेमराज पोसवाल
मुख्य पुजारी : भगवान श्री देवनारायण जन्मस्थली मंदिर मालासेरी डूंगरी

स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक जैसे महापुरुषों की याद में बिजौलिया किसान आंदोलन की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए बिजौलिया में राजस्थान सरकार पैनोरमा निर्माण स्वीकृत कर उनकी याद को चिरस्थायी बनाए।
– श्री रामगोपाल गुर्जर
पुजारी : दलपुरा श्याम देवनारायण मंदिर

बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता विजय सिंह पथिक की स्मृति में बिजौलिया में पैनोरमा बनाने की मांग को राज्य सरकार के समक्ष रख कर मांग करूंगा। क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भारत रत्न मिलना चाहिए।
– पुरुषोत्तम फागना
प्रदेशाध्यक्ष : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा राजस्थान

विश्वप्रसिद्ध बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता विजय सिंह पथिक की स्मृति में बिजौलिया में पैनोरमा का निर्माण किया जाना चाहिए, विजय सिंह पथिक को भारत रत्न मिलना चाहिए।
– शंकरलाल गुर्जर
उप जिला प्रमुख भीलवाड़ा

क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की याद में बिजौलिया में राजस्थान सरकार पैनोरमा का निर्माण किया जाना चाहिए, बिजौलिया में पैनोरमा निर्माण से बिजौलिया किसान आंदोलन का इतिहास आम जनमानस तक पहुंचेगा और क्षेत्र के आज जनमानस क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेंगे।
– हरीश चंद्र भाटी (पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार)
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा

बिजौलिया किसान आंदोलन के नेतृत्वकर्ता विजय सिंह पथिक की स्मृति में बिजौलिया में राजस्थान सरकार को पैनोरमा का निर्माण किया करना चाहिए, पैनोरमा निर्माण से विजय सिंह पथिक और उनसे जुड़े क्रांतिकारियों सहित किसान आंदोलन से जुड़े संस्मरण और इतिहास आम जनमानस तक पहुंचेगा।
– कालूलाल गुर्जर (पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार)
प्रदेशाध्यक्ष : राजस्थान गुर्जर महासभा

महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की स्मृति में बिजौलिया में भव्य पैनोरमा बनाये राजस्थान सरकार ताकि आने वाली पीढ़ी विजय सिंह पथिक के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े।
– सुधीर कोतवाल
अध्यक्ष : देवनारायण गुर्जर सेवा संस्थान बिजौलिया

बिजौलिया किसान आंदोलन के जनक विजय सिंह पथिक की याद में बिजौलिया में राज्य सरकार विजय सिंह पथिक पैनोरमा की घोषणा करनी चाहिए, विजय सिंह पथिक के जीवन संघर्ष से सभी को प्रेरणा मिलेगी पैनोरमा बनने से।
– रामराज गुर्जर
तहसील अध्यक्ष : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा बिजौलिया

बिजौलिया की क्रांतिकारी धरती से विश्वप्रसिद्ध बिजौलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक को केंद्र सरकार भारत रत्न देकर सम्मानित करना चाहिए एवं राजस्थान सरकार बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता विजय सिंह पथिक की स्मृति में बिजौलिया में पैनोरमा बनाया जाना चाहिए।
– नन्दलाल गुर्जर
अध्यक्ष : देवनारायण शिक्षा समिति मांडलगढ़

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES