नरेश नाथ
माण्डलगढ़ (भीलवाड़ा), राजस्थान।स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (राजस्थान इकाई) के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई द्वारा समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए गोपाल लाल गुर्जर को महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद पर आगामी तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है।महासभा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री गोपाल लाल गुर्जर को समाज हित में उनके उत्कृष्ट योगदान, संगठन के प्रति समर्पण तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री गोपाल लाल गुर्जर अपने कार्यकाल के दौरान गुर्जर समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं समाज को नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन से महासभा के आवश्यक कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन करेंगे।
श्री गोपाल लाल गुर्जर, पुत्र श्री राजू लाल गुर्जर, निवासी फान्दु की झोपड़िया, सराणा, तहसील माण्डलगढ़, जिला भीलवाड़ा हैं। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
“समाज सेवा ही सर्वोपरि” की भावना के साथ श्री गोपाल लाल गुर्जर के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
