रायपुर के अमित शर्मा का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल के लिए चयन

भीलवाड़ा | स्मार्ट हलचल।जिले की रायपुर तहसील के नाथड़ियास पंचायत के गांव आसपुर के अमित शर्मा का पैसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर की टीम में हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि राजकोट में 25 से 29 मई तक सौराष्ट्र विश्वविद्यालय राजकोट (गुजरात )में ऑल इंडिया राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें अमित शर्मा विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।
अमित बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर का नियमित छात्र है|