नीट प्रथम प्रयास में में ही ऑल इंडिया 290 रैंक अर्जित की तथा ओबीसी में 76 रैंक प्राप्त की

(रमेश चन्द डाड)

आकोला |स्मार्ट हलचल|ग्राम आकोला पुरावतो से अभिषेक किर पिता कालू लाल किर ने प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया 290 रैंक तथा ओबीसी में 76 वाँ स्थान प्राप्त कर परिवार, समाज व गांव का नाम रोशन किया! अभिषेक शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्र रहा हैं यह पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बंसीलाल की खीर का भतीजा है जिन्होंने इसका पूरा मार्गदर्शन दिया उनकी मेहनत तथा पिता कालू लाल किर जो की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदलियास में विज्ञान विषय के वरिष्ठ अध्यापक पद पर कार्यरत है पूरा सहयोग प्रदान किया जिससे प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की ! इस सफलता से पूरे समाज में खुशी का माहौल है तथा परिवार वालों को बधाई संदेश दिए जा रहे हैं आकोला गांव का नाम रोशन करने से गाँव वाले भी काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं! अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, पूर्ण लगन, कर्तव्य निष्ठा से की गई तैयारी तथा बड़े पिताजी बंशी लाल किर व परिवार तथा गुरूजनों को श्रेय दिया!