कोटा यूनाइटेड राउंड टेबल-306 की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, शिक्षा व सेवा गतिविधियों पर रहेगा फोकस

कोटा। स्मार्ट हलचल|कोटा यूनाइटेड राउंड टेबल-306 की आमसभा एवं पदभार ग्रहण समारोह शहर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया। समारोह में एरिया ऑब्जर्वर अर्जुन बाहेती ने वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया।कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान चेयरमैन रोहिताभ सोनी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों एवं वर्षभर की सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मुकुल जैन को चेयरमैन, आकाश काबरा को सचिव, निखिल अग्रवाल को वाइस चेयरमैन तथा शौर्य बटला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा 15 सदस्यीय कार्यकारिणी ने भी सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।

नवनियुक्त चेयरमैन मुकुल जैन ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था आगामी वर्ष में शिक्षा एवं समाज सेवा को प्राथमिकता देगी। इसके तहत सरकारी विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण, एक हजार से अधिक पौधों का रोपण, विद्यार्थियों को आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना, जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की सहायता तथा विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।