भीलवाड़ा जिले कि सभी कच्ची बस्तियों में मकानों के पट्टे बनाने कि मांग को लेकर अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस एवं कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के बेनर तले सुनी जनसमस्याएं व किया पोस्टर विमोचन

स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा 7अगस्त भीलवाड़ा के वार्ड 27 में स्थित सांवरिया बस्ती के 163 घरों कि बस्ती में यूआईटी ने मकानों को वर्ष 2012 में पूर्व के मकानों को तोड़कर सांवरिया बस्ती में 15×30 कि साईज के खाली भूखण्ड दिए। जिनके प्लाट नंबर सभी 163 परिवारों को उनके नामों कि सूची के साथ आवंटित किए। किंतु आज 14वर्ष बीज जाने के बावजूद नगर विकास न्यास भीलवाड़ा ने इन 163परिवारों को ना तो उनके पुराने घरों का मुआवजा दिया और ना ही नये जारी किए गये भूखण्डों के पट्टे जारी किए। कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर , जिला उपाध्यक्ष राकेश देसाई एवं अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने 6अगस्त को सांवरिया बस्ती में रात्रि चौपाल लगाकर स्थानीय वासींदों की ज्वलंत समस्याओं को सुना। वहां के लोगों का कहना है कि पिछले दस बारह सालों से लगातार यह लोग अपने घरों के पट्टे बनाने कि मांग को लेकर कभी नगर विकास न्यास तो कभी एइला कलेक्टर के पास तो कभी जयपुर तक गये लेकिन पीड़ित परिवारों कि कहीं सुनवाई नहीं हुई। साथ ही सांवरिया बस्ती में 163घरों कि बस्ती होने के साथ साथ उनका परिवार भी बढ चुका है। जहां समय समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रम होते आ रहे हैं लेकिन आसपास कहीं पर सामुदायिक भवन न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनके साथ साथ उस क्षेत्र में काफी समय से नालीयों व सड़कों कि साफ सफाई नहीं होने से मौहल्ले वासी काफी परेशान हैं।
इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ एवं अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के बैनर तले दिनांक 11अगस्त को अंबेडकर सर्किल से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल रैली निकाल कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा एवं जिला कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने कि मांग कि जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को 11अगस्त को होने वाले विरोध प्रदर्शन जन आक्रोश रैली में भाग लेने कि बात कही।