Homeबॉलीवुडएक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)के खिलाफ केस दर्ज, लोगों की भीड़ ...

एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)के खिलाफ केस दर्ज, लोगों की भीड़ कंट्रोल करना भी मुश्किल

आंध्र प्रदेश के नांद्याल में बीते शनिवार को पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के खिलाफ अपने दोस्त और YSRCP विधायक शिल्पा रवि के घर जाने के लिए मामला दर्ज किया है। सड़क पर उनकी एक झलक पाने से लिए हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए थे।

विधायक शिल्पा रवि (Shilpa Ravi) नांद्याल सीट से दोबारा जीत की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म ‘Pushpa‘ के एक्टर ने उनके घर जाने से पहले निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को सूचित नहीं किया था। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Allu Arjun…एक्टर की झलक पाने के लिए फैंस हुए बेताब

दरअसल, आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) भी होने हैं। नांघाल सीट से अल्लू अर्जुन के दोस्त और YSRCP विधायक शिल्पा रवि (MLA Shilpa Ravi) उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनके चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक्टर अपने दोस्त को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। लेकिन एक्टर के आने की खबर पता चलते ही उनके फैंस बड़ी संख्या में विधायक के घर के बाहर आ पहुंचे। सभी फैंस अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES