रमशे चन्द डाड
आकोला|स्मार्ट हलचल।आमल्दा से चैनपुरा माइन्स तक जाने वाली करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत पिछले कई वर्षों से जर्जर बनी हुई है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो माह पहले सड़क का पेचवर्क किया जिसको ठेकेदार द्वारा पूरा नहीं किया गया केवल आमल्दा चोराये से महलो का मानपुरा तक पेचवर्क कार्य किया गया , लेकिन आगे की सड़क का कार्य अधूरा छोड़ दिया।
कुछ जगह खड्डे इतने बड़े हो गए है , जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। विशेष रूप से रात के समय वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग क्षेत्र के लगभग 8 से 10 गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी सड़क से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल
स्थिति के कारण बाइक सवारों सहित अन्य वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरा करवाने की मांग की है
