अखिल भारतीय जीनगर समाज महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार, विभिन्न राज्यों में पदाधिकारियों का हुआ गठन

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय जीनगर समाज महासभा के संगठन विस्तार एवं समाज एकीकरण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को उदयपुर स्थित गुजरात समाज भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लोकेश परमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में देशभर से आए समाज के प्रतिनिधियों, संस्थापक सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

चित्तौड़गढ़ से संस्थापक सदस्य नवरतन जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं मां सरस्वती के पूजन-अर्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान “जय जीनगर समाज” के नारों से सभागार गूंज उठा तथा समाज में एकता, संगठन और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की गई एवं जीनगर दिवस बनाने के लिए तिथि तय की गई, बालोतरा के पूर्व पार्षद श्रीमान गोविंद राम जी गोयल को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लोकेश परमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण सिसोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री टीकमदास चौहान, उदयपुर अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र चौहान सहित समाज एकीकरण अभियान से जुड़े श्री महेश कुमार सोनगरा (टोंक), श्री ताराचंद सोलंकी (जोधपुर), श्री अनिल चौहान (झुंझुनूं), श्री दीनदयाल सोलंकी, श्री ताराचंद पंवार, श्री पन्नालाल चौहान, श्री रवि राठौड़ एवं चित्तौड़गढ़ से जीनगर समाज के नव नियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार डॉ महेंद्र बालोत एवं चित्तौड़गढ़ जीनगर समाज के अध्यक्ष राजेश जीनगर सचिव नवरतन जीनगर कपासन के भवानी शंकर जीनगर भी मौजूद रहे अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी विस्तार के प्रथम चरण में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली तथा मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की कार्यकारिणियों का गठन किया गया। नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी कहा गया कि अखिल भारतीय जीनगर समाज महासभा का प्रमुख उद्देश्य समाज को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवा सशक्तिकरण, रोजगार, सामाजिक समरसता एवं विकास के विभिन्न आयामों पर कार्य करना है। समाज के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

अंत में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।