गजब_ चोरों ने चोरी करने से पहले बनाया फ्रिज में रखें 14 अंडे का आमलेट खाया फिर की चोरी भवानी मंडी में बड़ी चोरी ढाई लाख नकद व बड़ी मात्रा में जेवर चोरी

रणवीर सिंह चौहान

. स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी शहर की महाकाल कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई चोरों ने पहले 14 अंडा का आमलेट बनाकर खाया फिर शान से चोरी करते हुए निकल गए
शहर के महाकाल कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह उर्फ टिल्लू सरदार के घर बीती रात बड़ी चोरी की घटना हो गई। टिल्लू सरदार का पूरा परिवार मुंबई गया हुआ है। सुबह पड़ोसी लक्ष्मीकांत उपाध्याय की नजर टिल्लू सरदार के घर पर पड़ी तो माजरा समझ में आया और उन्होंने आस पास वालों को बताया तथा पुलिस को फोन कर जानकारी दी। उन्होंने मकान मालिक से फोन पर बात की उसके अनुसार बताया मौके पर पुलिस ने तुरंत पहुँचकर संज्ञान लिया। चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया। घर में रखे हुए ढाई लाख रुपये ओर बड़ी मात्रा में जेवर लेकर चले गए। इतना ही नहीं चोरों ने फ्रिज में रखे अंडे निकालकर 14 अंडो के ऑमलेट बनाकर खाए ओर भाग गए। इस मामले में भवानी मंडी थाना अधिकारी ने बताया कि मकान मालिक कभी यहां नहीं है क्या-क्या चोरी गया है या अभी स्पष्ट पता नहीं है उनके आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी आसपास के सीसीटीवी खंगालें जा रहे हैं