रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल / भवानी मंडी|मिश्रोली। चालीसवें मोहर्रम के आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। अंजुमन सदर रुस्तम अली ने बताया कि पूर्व सदर शाकिर हुसैन एवं नायब सदर सद्दाम भाई की सहमति से आशिक अली को चालीसवें मोहर्रम कमेटी का नया सदर नियुक्त किया गया। वहीं पप्पू अली को नायब सदर तथा नौशाद अली को सेक्रेट्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 15 सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है। नवगठित कमेटी ने मोहर्रम के सभी धार्मिक कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें मुबारकबाद दीं।यह जानकारी अमजद अली द्वारा दी गई।
