अम्बेडकर संघर्ष समिति सावर ने नगर पालिका ईओ एवं दंत चिकित्सा अधिकारी का किया भव्य सम्मान

सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल।सावर में 19 जून 2026 को सामाजिक समरसता, जनसेवा और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों को सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अम्बेडकर संघर्ष समिति सावर द्वारा शुक्रवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष घनश्याम पंवार के नेतृत्व में सावर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (EO) मनोज कुमार मीणा एवं उनकी धर्मपत्नी दंत चिकित्सा अधिकारी वैशाली मीणा का साफा, माला, शॉल एवं भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है। नगर पालिका ईओ मनोज कुमार मीणा द्वारा नगर क्षेत्र में किए जा रहे जनहित एवं विकास कार्यों तथा दंत चिकित्सा अधिकारी वैशाली मीणा द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मयोगियों का सम्मान करना संगठन की प्राथमिकता है। ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।सम्मान समारोह में उपस्थित जनों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक सुरजकरण मालावत, पूर्व अध्यक्ष मथुरालाल तुनगारिया, कोषाध्यक्ष कालूराम रेगर, सचिव विनोद पंवार, मदन रेडियां, मदन आलोरियां, उम्मेद सिंह दीदावत, अधिवक्ता महेंद्र कुमार मीणा, लक्ष्मीनारायण मालावत, छोटूलाल पंवार, मथुरालाल चौहान, कालूराम कुमावत, रतनलाल कहार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।