शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल।शाहपुरा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रीपशुपतिनाथ गौशाला में गायों को हरा चारा एवं लापसी खिलाकर सेवा कार्य कर जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम में सरपंच भगवत सिंह राणावत,रामप्रसाद धाकड़, जिला अध्यक्ष लादूराम खटीक, नगर महासचिव ओम जी सिंधी,रामेश्वर सोलकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदेव बेरवा, भेरूलाल खटीक, मुन्ना खान, बाबूलाल सिलावट, सांवरा कुमावत, पूर्व पार्षद ओम सेन, पुष्पेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमन पौंड्रिक, पार्षद प्रत्याशी विजय टेलर मुन्ना खान अशोक पुरोहित, हेमराज गुर्जर, विनोद रायका, अजय मेहता, नारायण कुमावत, कान सिंह चौहान अनिल पारीक विनोद सोनी रामू सिंधी, जाकिर देशवाली ओम खारोल छोटू सिंह,कैलाश फामडा, जाकिर देशवाली, सीता कहार, लाड देवी, रामकन्या, घिसी बाई, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए गौसेवा कर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।