अमृतकौर अस्पताल की बदहाली पर बरसी कांग्रेस, मुख्य द्वार पर टांगा ‘राजकीय रेफरल अस्पताल’ का बैनर; 21 अगस्त को ब्यावर बंद का अल्टीमेटम

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की बदहाल चिकित्सा व्यवस्थाओं के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर तीन घंटे से अधिक समय तक धरना देकर CMHO एवं PMO का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए मुख्य द्वार पर “राजकीय रेफरल अस्पताल” का बैनर लगा दिया और राजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत एवं स्थानीय विधायक शंकरसिंह रावत का पुतला दहन किया।

3 घंटे तक डटे रहे कार्यकर्ता, पुलिस हस्तक्षेप के बाद पहुंचे अधिकारी
प्रदर्शन के दौरान पुलिस उप अधीक्षक राजेश कसाना के हस्तक्षेप पर CMHO एवं PMO मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे से अधिक समय तक मौके पर डटे रहकर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाए रखा और PMO के इस्तीफे की मांग उठाई।

सरकार और प्रशासन पर तीखे प्रहार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि अमृतकौर अस्पताल लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन इसकी मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। मंत्री और विधायक द्वारा स्थिति की गंभीरता स्वीकारने के बाद भी मरीजों को इलाज की जगह रेफर किया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि जिसका मुख्य द्वार ही टूटा पड़ा हो, उस अस्पताल की हालत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने बताया कि 7 मार्च और 12 मई को ज्ञापन देने के बावजूद स्थिति बिगड़ती गई। उन्होंने CMHO को ज्ञापन सौंपकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति तथा CT Scan व MRI मशीनों की तत्काल सुविधा शुरू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो 21 अगस्त 2026 को ‘ब्यावर बंद’ किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये सभी नेता और कार्यकर्ता रहे शामिल
प्रदर्शन का संचालन ब्लॉक प्रवक्ता वृतंजय आर्य ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से:

प्रमुख पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि: कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच, प्रदेश कांग्रेस खनन प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीषपाल पदावत, जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी, नेता प्रतिपक्ष दलपत मेवाड़ा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजमत काठात, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष साँखला, NSUI जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र साँखला, OBC प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र ओस्तवाल, मेघराज बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भरत बाघमार तथा मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा।

महिला नेत्रियां: पुष्पांजलि पारीक, शोभा चौधरी, यशोदा गुर्जर, विमला जूनवाल, प्रदेश नेत्री जानवी भारवानी, उर्मिला सोलंकी, मोनिका राजावत एवं भारती शर्मा।

वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक: गोपाल डाणी, सुनील कांठेड़, बालकिशन गोठवाल, धर्मेंद्र बारिया, नरसिंह गहलोत, अश्वनी प्रजापति, अरविंद मेवाड़ा, अभिषेक रूनीवाल, हारून छीपा ,रफीक छीपा, दिलीप सोलिवाल, जीवराज जावा, मगन सोलंकी, अय्यूब गौरी, शकील खिलजी, प्रताप काठात, लक्ष्मीकांत सेन, चन्द्रप्रकाश साहू, अशोक साहू, सुरेश साहू, कान्हा पंवार, त्रिभुवन राय, रवि डंडायत, और जितेंद्र सिंह राजावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।