वार्ड 29 में सिंधी समाज की अनदेखी पर रोष, महेश परवानी को निर्दलीय उतारने पर बनी सहमति

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड 29 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड में सिंधी समाज की कथित अनदेखी को लेकर समाज के लोगों ने नाराजगी जताते हुए आगामी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इसे लेकर आयोजित बैठक में महेश परवानी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।

बैठक में समाज की ओर से वार्ड में प्रतिनिधित्व और भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। समाजजनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और अपने प्रत्याशी के समर्थन में सक्रियता से कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक में देवीदास सोनी, नरेंद्र जेसवानी, बाबू भाई वासवानी, प्रेम मंघलानी, नरेश रामचंदानी और राम भारती सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।