शैक्षिक महासंघ की नई खण्ड कार्यकारिणी घोषित, दूसरी बार अध्यक्ष बने कालूलाल रायका

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खण्ड चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा की बैठक रविवार को राउप्रावि कुंभानगर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई खण्ड कार्यकारिणी का गठन किया गया। कालूलाल रायका को दूसरी बार खण्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उदयपुर संभाग पूरणमल लौहार, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत तथा अतिरिक्त जिला मंत्री एवं खण्ड पालक राजेंद्र कुमार गगरानी के निर्देशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। प्रथम सत्र में पूरणमल लौहार ने संगठन के परिचय एवं वार्षिक कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। खण्ड पालक राजेंद्र कुमार गगरानी ने पांच प्रमुख दायित्वों की घोषणा की। इनमें अध्यक्ष पद पर कालूलाल रायका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह शक्तावत, महिला उपाध्यक्ष सुषमा पुरोहित, मंत्री केशव व्यास तथा कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा निर्वाचित हुए।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

द्वितीय सत्र में तेजपाल सिंह शक्तावत ने कार्यकर्ताओं के आचरण एवं व्यवहार से संबंधित जानकारी दी। जिला संगठन मंत्री जोगेंद्र सिंह राणावत ने सम्पूर्ण खण्ड कार्यकारिणी की घोषणा की।

उपाध्यक्ष पुरुष: देवकीनंदन वैष्णव

महिला मंत्री: प्रवीण चौधरी

अध्यापक सदस्य: शांति लाल बैरागी

वरिष्ठ अध्यापक सदस्य: राजेंद्र व्यास

प्राध्यापक सदस्य: ओमप्रकाश चिमनानी

प्रधानाचार्य सदस्य: ओमप्रकाश छीपा

शारीरिक शिक्षा सदस्य: दिलीप सिंह शक्तावत

महिला शिक्षक सदस्य: प्रमिला गदिया

संस्कृत शिक्षा सदस्य: लखन सिंह जाटव

प्रयोगशाला सहायक: पुष्कर धाकड़

पुस्तकालयाध्यक्ष: अजीत कुमार

सेवानिवृत्त शिक्षक: महेश नुवाल

कम्प्यूटर शिक्षक: लादू लाल भील

पंचायत शिक्षक: प्रमोद कुमार वैष्णव

बैठक को जिला महिला संगठन मंत्री मधु जैन, नवनिर्वाचित अध्यक्ष कालूलाल रायका एवं मंत्री केशव व्यास ने भी संबोधित किया। मंच संचालन देवकीनंदन वैष्णव ने किया।

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री जोगेंद्र सिंह राणावत एवं जिला महिला संगठन मंत्री मधु जैन का स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान राजेश कुमार दाधीच, शंभूलाल जाट, नन्द किशोर धाकड़, नोसर जाट, मुबारक खान, भैरवदत्त राव, महिपाल चौधरी, रामेश्वर लाल जाट, नरेश कुमार गोस्वामी, निर्मल धाकड़, देवीलाल मीणा, पंकज दशोरा, ऋषिराज जोशी, विनय त्रिपाठी, लोकेश कुमार सोनी, गणपत लाल रेबारी, लादू लाल रायका, मनमोहन बैरवा, विजय मीणा, बाबूलाल धाकड़, भारत सिंह, अर्जुन सिंह, किशन लाल, पारस टेलर सहित अन्य शिक्षक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।