गोवर्धन पूजा पर फतेहपुरिया बगीची में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान को लगाया छप्पन भोग, भक्तों को बांटा प्रसाद
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।अजमेर रोड स्थित फतेहपुरिया बगीची के प्राचीन रघुनाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों का माहौल रहा। भगवान के दर्शन और अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।फतेहपुरिया पंचायत के अध्यक्ष निर्मल बंसल ने बताया कि महोत्सव के तहत सीतारामजी के गर्भगृह में पंडित भगवानप्रसाद पारिख ने देव प्रतिमाओं को नवीन पोशाक धारण करवाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कदम्बभोग, पूड़ी, कचौरी, कांजी बड़े एवं विभिन्न मौसमी सब्जियों का भोग अर्पित कर महाआरती की गई।
मंत्री श्रवण बंसल ने बताया कि दोपहर 4:15 बजे से मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।
आयोजन में अजय गोयल, राजेंद्र सर्राफ, जुगलकिशोर बंसल, कमल मुरारका, महेश गुप्ता, टीकमचंद गोयल, डॉ. एम.के. गुप्ता, कमल सर्राफ, सतीश सर्राफ, विपिन अग्रवाल, राजकुमार गोयल, योगेश बंसल, मोहन गर्ग, लक्ष्मीनारायण गोयल, कमल बारदान वाला, पीयूष बंसल सहित फतेहपुरिया पंचायत के अनेक सदस्यों ने सेवाएं दीं।