Homeराजस्थानअलवरनारायणपुर को नगरपालिका बनाने की घोषणा, ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर

नारायणपुर को नगरपालिका बनाने की घोषणा, ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर |स्मार्ट हलचल/राजस्थान विधानसभा में राज्यसरकार द्वारा बुधवार को अपने पहले बजट में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा ग्राम पंचायत नारायणपुर को नगरपालिका बनाए जाने की बड़ी घोषणा के बाद कस्बे के ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत नारायणपुर को नगरपालिका बनाए जाने की पुरानी मांग बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत द्वारा पूरी किए जाने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत का आभार जताकर ख़ुशी प्रकट की हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका बनने पर नारायणपुर सहित आसपास क्षेत्र का विकास अब तेजी से होगा और क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। जैसे ही क्षेत्र के लोगो को ग्राम पंचायत नारायणपुर को नगरपालिका बनने का समाचार मिला तो लोगो में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। लोगो ने पटाखे छोड़ व मिठाई बांटकर ख़ुशी का इजहार किया है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि भवानीशंकर सैनी, मनोहर लाल, गिर्राज जेसीबी, हनुमान पापट्याण, बुद्धाराम यादव, रामू दहिया, रोहिताश सैनी, महेश श्रीवास्तव, ललतेश सोनी, अनिल गर्ग, पप्पी चौधरी, महेश योगी, अर्जुनलाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES