जयपुर।स्मार्ट हलचल|आगामी जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान जूनियर फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन नारायणपुर, छत्तीसगढ़ में हो रहा हैंआज राजस्थान टीम की घोषणा की गई । ऋषिराज, बृजेश, मोहित, आसू, अमन, अभिषेक, आवेश, सुजल, हर्षवर्धन, सैजान, प्रेम, खुशाल, रणंजय, केसरी प्रताप, यशवंत, अरमान, जॉयरिंग, चंद्रेश, सुमित एवं भारत सिंह को शामिल किया गया है। टीम का कप्तान *मोहित* तथा उपकप्तान *ऋषिराज* को बनाया गया है।
टीम के कोच देवेंद्र सिंह भाटी मैनेजर नीरज चौधरी तथा फिजियो फराज खान रहेंगे।
एयू स्मॉल फाइनेंशियल बैंक बना राजस्थान जूनियर फुटबॉल टीम का सहयोगी बना ।
राजस्थान जूनियर फुटबॉल टीम की किट को *एयू स्मॉल फाइनेंशियल बैंक* द्वारा प्रायोजित किया गया है। बैंक ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में अपना सहयोग दिया है। टीम की किट स्पॉन्सर कर राजस्थान के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है।
किट लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह में एयू बैंक की ओर से सचिन चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों को टीम की नई किट वितरित की गई।
बालिका फुटबॉल अकैडमी की बच्चियों ने राजस्थान जूनियर फुटबाल टीम को राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर त्यौहार मनाया ।
समारोह में *राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत,एयू बैंक की ओर से सचिन चौधरी, पचार ग्रुप के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह पचार, साई सेंटर के कोच सुभाष जी , उपस्थित रहे । टीम प्रशिक्षण कैंप 15 दिनों तक कोच देवेंद्र सिंह के द्वारा लिया गया । प्रतियोगिता में राजस्थान का पहला लीग मैच 1 सितंबर को झारखंड* के साथ होगा। इसके बाद 3 सितंबर को बिहार और 5 सितंबर को उत्तराखंड के खिलाफ राजस्थान की टीम मैदान में उतरेगी।
राजस्थान संघ के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल ने राजस्थान जूनियर टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही ।
