कपासन व चित्तौड़ में कोंग्रेस की हार के पीछे सिसोदिया का हाथ, सौदेबाजी ओर धांधली का आरोप।
ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की पत्र के माध्यम से शिकायत की उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर परिणाम आ चुके हैं एवं चित्तौड़गढ़ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के फीडबैक मुझ तक टेलिफोनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आए हैं।
उन्होंने पत्र में लिखा कि आपको बताते हुए मन बहुत व्यथित हो रहा है कि चित्तौड़गढ़ की कपासन नगर पालिका में जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया की भूमिका पूरी तरह से संदेह के घेरे में रही है और उन्होंने चार पार्षदों को भूमिबंद रख कर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के इशारों पर क्रोस वोटिंग करवाई, जिससे कांग्रेस पार्टी का बहुमत होते हुए भी भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बन गया इसमें मुख्य रूप से भूमिका चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया की रही है क्योंकि इन्होंने कपासन के एक सटोरिया किंग की पत्नी ईनाणी को टिकट दिलाने का वीटोपावर लगाया एवं क्रॉस वोटिंग के अगले दिन ही कांग्रेस के सिंबल से पार्षद का चुनाव लड़ी ईनाणी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपाध्यक्ष बना दिया गया जिससे यह साफ एवं स्पष्ट साबित होता है कि टिकट वितरण से लेकर क्रॉस वोटिंग एवं उसके बाद नगर पालिका का उपाध्यक्ष बनाने में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की भूमिका संदेह के घेरे में रही है साथ ही कपासन के प्रभारी राजेन्द्र आर्य की भी भूमिका कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नहीं रही एवं जिला नेतृत्व जिस तरह से कहता रहा उनके इशारों पर कठपुतली बनकर कार्य किया एवं उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने का सामंजस्य नही बिठाया, प्रभारी आर्य को पूरी जानकारी होते हुवे भी पार्षदो को एक नही कर पाए ,जिससे पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा,
पूरे घटनाक्रम का असर चित्तौड़गढ़ जिले के कार्यकर्ताओं पर पड़ा, जिसमें कार्यकर्ता को हताश एवं निराश है।
साथ ही चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में टिकट वितरण को लेकर अपनी मनमर्जी से कांग्रेस विचारधारा से परे लोगों को टिकट देकर चित्तौड़गढ़ नगर परिषद को भी मात्र 6 सीटों से हार का सामना करना पड़ा इसके जिम्मेदार स्वयं जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया है। कपासन एवं चित्तौड़गढ़ में हुई मनमर्जी एवं धांधली को लेकर आपसे निवेदन है कि आप प्रदेश स्तर पर एक कमेटी का गठन करें एवं जिससे निष्पक्ष जांच हो, जिससे आने वाले पंचायत राज चुनाव में कार्यकर्ताओं को नया जोश और उत्साह आ जाए, जिन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की हो उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करके उन्हें पार्टी एवं अपने पद से मुक्त कर कार्यकर्ताओं में नया संदेश दे ताकि आने वाले चुनाव में इस तरह की सौदेबाजी एवं धांधली ना हो एवं पार्टी की छवि को नुकसान ना हो।