बजरंग आचार्य
40 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
सादुलपुर :-स्मार्ट हलचल|हमीरवास पुलिस थाने के घेराव को लेकर हुई लाठी चार्ज मामले में पुलिस ने चालीस से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है ए एस आई सुभाष चंद्रा ने दर्ज मामले में बताया कि सोमवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने की ओर बढ़ते हुए बैरिकेड्स तोड़ दिए तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।भीड़ को रोकने के प्रयास के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसके बाद भीड़ की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। और सड़क से गुजर रहे वाहनों पर भी पत्थर फेंके गए। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे प्रदर्शनकारी पहले धरना स्थल से पिलानी की तरफ गए और बाद में अचानक पुलिस थाने के मुख्य गेट की ओर बढ़ने लगे। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान थाने पर कब्जा करने और आग लगाने जैसे नारे लगाए गए तथा प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स और दीवारों के ऊपर से थाने में घुसने का प्रयास किया पथराव और धक्का-मुक्की में मुकेश कुमार पीसी आरएसी, बनवारीलाल हैड कांस्टेबल, बजरंग कांस्टेबल, मनीराम हैड कांस्टेबल, महिला हैड कांस्टेबल रिनू, विक्रम कांस्टेबल, ठाकुरदास कांस्टेबल, महिला हैड कांस्टेबल सुशीला, महिला कांस्टेबल अनिता, संदीप कांस्टेबल, रामनारायण हैड कांस्टेबल, लीलाधर हैड कांस्टेबल, महेंद्र हैड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल अनुराधा तथा महिला कांस्टेबल संतोष सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार कुछ जवानों के हाथ, कलाई, सिर, आंख, घुटने, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं, धक्का-मुक्की के दौरान महिला हैड कांस्टेबल रिनू की कान की बाली छीनने तथा लीलाधर हैड कांस्टेबल और बजरंग हैड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने धरने का नेतृत्व कर रहे लोगों और युवती के परिजनों से बातचीत की ।तथा मानवीय और तकनीकी माध्यमों से हरसंभव प्रयास युवती की तलाश किए जा रहे हैं। साइबर सेल चूरू द्वारा भी निगरानी किए जाने की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने धरना जारी रखने की बात कही। मामले में कुरडाराम निवासी ढाणी कुम्हारान, सोनू जिलोवा निवासी नोरंगपुरा, नरेंद्र सिगड़ा और सुरेश भगीणा को पुलिस ने डिटेन किया और उनका मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।इसके अलावा आनंद गोस्वामी निवासी कानावासी, नितेश निवासी इंद्रपुरा, भादर सिंह मीण निवासी बास किरतान, सोमवीर निवासी ग्वालीसर, सज्जन निवासी रामपुरा, मिश्रो देवी पत्नी मनीष तथा अनिता पुत्री रामकिशन को भी पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की बात सामने आई है।