लोकसभा ओम बिरला ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

राज के स्टॉल पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, मंदिरों को 21 कूलर भेंट कर सेवा का संदेश

कोटा, 8 सितंबर।स्मार्ट हलचल|कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित 16वें प्रांतीय टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में उद्योग, सजावट और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। तीन दिवसीय एक्सपो में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज स्टॉल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं रेडक्रॉस के स्टेट प्रेसिडेंट राजेश कृष्ण बिरला के सानिध्य में प्राप्त हुआ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्सपो का अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया। इसी क्रम में उन्होंने राज कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के स्टॉल पर पहुंचकर कंपनी के उत्पादों की जानकारी ली। कंपनी के चैनल पार्टनर श्रीजी कूलिंग हनीकॉम्ब पैड, कोटा के निर्माता श्याम माहेश्वरी एवं पुलकित मूंधड़ा ने उनका स्वागत किया और उत्पादों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर राजेश कृष्ण बिरला की प्रेरणा से सामाजिक सरोकार की पहल के तहत कोटा शहर के विभिन्न मंदिरों में 21 कूलर भेंट किए गए। इनमें आईएल मंदिर, सनातन मंदिर दादाबाड़ी, गोविंद देव मंदिर सती चबूतरा सहित अन्य मंदिर शामिल हैं। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए इस सेवा कार्य को आयोजन का विशेष आकर्षण माना गया। इस अवसर पर जयप्रकाश शर्मा एवं अंकित बिसारी आदि लोग उपस्थित रहे। श्याम माहेश्वरी एवं पुलकित मूंधड़ा ने कहा कि एक्सपो केवल व्यापारिक गतिविधियों का मंच नहीं, बल्कि समाज और शहर से जुड़ने का अवसर भी है। मंदिरों में कूलर भेंट करने की पहल इसी भावना का हिस्सा है।