बद्री लाल माली
गुरला:- स्मार्ट हलचल|माण्डल तहसील कार्यालय माण्डल में भैरू सिंह भाटी ने सहायक कर्मचारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर नई जिम्मेदारी संभाली। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विक्रम सिंह भाटी एवं पूरण सिंह भाटी उपस्थित रहे। उन्होंने भैरू सिंह भाटी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में उनका यह नया कदम क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
भैरू सिंह भाटी ने कार्यभार ग्रहण करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
