श्री चारभुजा नाथ अन्नकूट महोत्सव समिति के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन; ग्रामीणों व महिलाओं ने सामूहिक पंगत में ग्रहण किया प्रसाद, दिखा अटूट भाईचारा
गेणोली/मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल/महावीर सेन)
गेणोली/मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल/मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम गेणोली स्थित प्राचीन श्री चारभुजा नाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव पूर्ण धार्मिक आस्था, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। श्री चारभुजा नाथ अन्नकूट महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन व प्रसादी के लिए पहुंचे।
मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक, अर्पित किया अन्नकूट भोग
कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान चारभुजा नाथ का वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत अभिषेक कर नयनाभिराम शृंगार किया गया। इसके बाद विभिन्न प्रकार के अनाजों, व्यंजनों एवं हरी सब्जियों से तैयार महाप्रसादी का ठाकुर जी को भोग लगाया गया तथा विशेष महाआरती उतारी गई।
पंगत में ग्रहण किया प्रसाद, दिखा आपसी प्रेम और भाईचारा
अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में ग्रामीणों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों एवं मातृशक्ति ने सामूहिक पंगत में बैठकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया, जिससे गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और समरसता की मिसाल देखने को मिली।
समिति सदस्यों का रहा सराहनीय सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में अन्नकूट महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया गया।