सामोद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश, -भू-खनन माफिया का बढ़ता दुस्साहस

मामराज मीणा


-घटनाक्रम को लेकर भारी आक्रोश

जयपुर (सामोद)। स्मार्ट हलचल|सामोद क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध पेड़ों की कटाई के साथ अब सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश का मामला भी सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया और खनन माफिया मिलकर इस भूमि पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं।जानकारी के अनुसार, संबंधित भूमि वन विभाग के नाम दर्ज है, जबकि कुछ हिस्से जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के रिकॉर्ड में ‘गैर मुमकिन पहाड़’ के रूप में अंकित हैं। इसके बावजूद, माफियाओं द्वारा लगातार पेड़ों की कटाई कर जमीन को समतल किया जा रहा है, ताकि उस पर अवैध कब्जा किया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से सरकारी भूमि को हड़पने के उद्देश्य से की जा रही है।

ग्रामीणों में इस घटनाक्रम को लेकर भारी आक्रोश है। विरोध स्वरूप वीर हनुमानजी मंदिर से सामोद रोड तक एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के प्रयासों को तुरंत रोका जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाई जाए। साथ ही, उन्होंने कटे हुए पेड़ों के स्थान पर पुनः वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने की भी मांग रखी है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आने से लोगों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

जयपुर (सामोद)। सामोद क्षेत्र में वन विभाग एवं जेडीए की ‘गैर मुमकिन पहाड़’ दर्ज सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर अतिक्रमण की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भू-माफिया और खनन माफिया सुनियोजित तरीके से जमीन को समतल कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने वीर हनुमानजी मंदिर से सामोद रोड तक रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा