बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला मुख्यालय के अस्पताल में केन्सर का उपचार भी आसान हो गया है। बूंदी में जिला अस्पताल में केन्सर यूनिट प्रभारी डाक्टर शाहिद ने बताया कि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी की सक्रियता से अब ब्रेस्ट केन्सर का उपचार जिला मुख्यालय के अस्पताल में सम्भव हो पाया।डॉक्टर शाहिद ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीज को trastuzumab इंजेक्शन लगाया जाता है जिसकी कीमत बाजार में 60,000 रुपए है। इस प्रकार के 18 इंजेक्शन 21 दिन के अन्तराल में ब्रेस्ट
कैंसर से पीड़ित मरीज को लगाया जाता है जो हर कोई मरीज वहन नहीं कर पाता।
आज इस इंजेक्शन को जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट में बूंदी निवासी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित प्रथम मरीज को निशुल्क लगाया गया है। जिला अस्पताल में कार्यरत जिला औषधि भंडार रवि शर्मा का, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एन एल मीणा के निर्देशानुस इस इंजेक्शन को मंगवाने में बहुत अच्छा सहयोग रहा है।साथ ही कैंसर यूनिट में कार्यरत फार्मासिस्ट रवि व जाकिर भाई का भी कैंसर यूनिट प्रभारी डॉक्टर शाहिद के निर्देशन में इस इंजेक्शन को लगाने में सहयोग रहा।
इससे अब साफ जाहिर होता है कि ब्रेस्ट कैंसर में किसी पीड़ित मरीज को इस महंगें इंजेक्शन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा ओर पीड़ित मरीज अपना इलाज जिला मुख्यालय बूंदी के अस्पताल मे निशुल्क करवा सकेगा।
