11 नवंबर को खुलेगी औराई बांध की नहर, किसानों को मिलेगी राहत

गोपालपुर में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय, सिंचाई के पानी के वितरण और प्रबंधन पर भी हुई चर्चा

आकोला (रमेशचंद्र डाड) |

आकोला।स्मार्ट हलचल|औराई बांध सिंचाई परियोजना की नहर खोलने को लेकर गोपालपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। परियोजना अध्यक्ष शंभूलाल मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11 नवंबर 2026 को नहर खोलने का निर्णय लिया गया। नहर खुलने से क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने की उम्मीद है।बैठक में चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र धाकड़, एसी सोजी राम मीणा, एक्सईएन राधेश्याम जाट और एसडीएम अंकित सामरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, डब्ल्यूए अध्यक्ष बद्रीलाल शिव दरक, मुकेश अहीर, नारायण सिंह और उगमा गुर्जर सहित अन्य अध्यक्षगण एवं क्षेत्र के काश्तकार भी बैठक में शामिल हुए।

नहर खुलने से सिंचाई को मिलेगा पानी

बैठक में नहर खोलने की तारीख के साथ किसानों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने, उसके उचित वितरण और बेहतर प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। 11 नवंबर को नहर खोलने के निर्णय से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि उपलब्ध पानी का सुव्यवस्थित तरीके से वितरण हो, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।

किसानों का हित सर्वोपरि: मीणा

परियोजना अध्यक्ष शंभूलाल मीणा ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है। सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना और किसानों को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नहर से सिंचाई का पानी मिलने पर खेतों में हरियाली बढ़ेगी और कृषि विकास को गति मिलेगी।

नहर खोलने की तारीख तय होने के बाद अब क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद है। पानी का वितरण किस प्रकार किया जाएगा और प्रबंधन की व्यवस्था कैसे रहेगी, यह किसानों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।