Homeभीलवाड़ाअवैध देशी चालू पिस्टल व मैगजीन के साथ 2 गिरफ्तार

अवैध देशी चालू पिस्टल व मैगजीन के साथ 2 गिरफ्तार

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)जिला मुख्यालय की जहाजपुर पुलिस ने जालमपुरा चौराहे के पास अवैध देशी पिस्टल व मैगजीन के साथ खड़े 2 मुल्जिमो को गिरफ्तार किया है।ये दोनो व्यक्ति जालमपुरा चोराया के पास खड़े थे।मुखबिर की सूचना पर पुलिस जाप्ता जालमपुरा चौराहा पर पहुंचा जहां शाहपुर डीएसटी टीम इन्चार्ज गोपाल लाल,कांस्टेबल राकेश,गोरी लाल, अर्जुन राम देवासी, जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे तथा दोनो व्यक्तियो की आस पास तलाश की तो दोनो व्यक्ति मॉडल स्कुल के पीछे जाते हुए दिखाई दिये।दोनो व्यक्तियो को रोककर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम सुनिल कुमार उर्फ गुडडु पिता रामकुमार जाति मीणा उम्र 25 साल निवासी जालमपुरा व दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुनिल उर्फ सुभाष पिता अम्बालाल जाति मीणा उम्र 23 साल निवासी सेहलदाता होना बताया।दोनो व्यक्तियो की तलाशी ली गई तो सुनिल कुमार उर्फ गुडडु पिता रामकुमार की कमर में अपनी पेंट की कमर पटटी में घुसाई हुई एक पीस्टल मिली जिसे चैक किया तो बट ग्रीप पर दोनो तरफ प्लास्टिक के कॉफी रंग के कंवर लगे हुए थे जिसकी पहचान हस्त निर्मित पिस्टल के रूप में हुई।पिस्टल पर दोनो और स्टार गुदा हुआ था। जिसे कोक करके चेक किया गया तो चालु हालत में मिली।तथा सुनिल उर्फ सुभाष पिता अम्बालाल जाति की तलाशी लेने पर लोवर की जेब में एक पिस्टल की खाली मेग्जीन मिली।पिस्टल व पिस्टल की खाली मेग्जीन के संबंध में दोनो व्यक्तियो से कागजात मांगे गए तो नही होना बताया।इस प्रकार सुनिल कुमार उर्फ गुडडु व सुनिल उर्फ सुभाष मीणा की अवैध पिस्टल व पिस्टल की खाली मेग्जीन को पुलिस ने जप्त किया।तथा प्रकरण सख्या 81/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES