Homeभीलवाड़ाअयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे भाग लेकर जहाजपुर पहुंचे, स्वामी जगदीश पुरी...

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे भाग लेकर जहाजपुर पहुंचे, स्वामी जगदीश पुरी महाराज का किया भव्य स्वागत

 दुर्गेश रेगर पीपलूंद

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में स्थित चावंड़िया चौराहे पर पांच सौ वर्षों बाद अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेकर जहाजपुर पहुंचे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी जी महाराज का चावंड़िया चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। स्वामी जगदीश पुरी महाराज को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जहाजपुर क्षेत्र से केवल मात्र एक महात्मा स्वामी जगदीश पुरी जी महाराज जिनको निमंत्रित किया गया था। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री वेदप्रकाश खटीक, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भैरू लाल टांक, दीपक टांक, भंवर पंचोली, मूलचंद तेली, राहुल टांक, अरविन्द कंटिया, भगतराम पाराशर , मोहित बांगड़, सहित इत्यादि राम भक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES