सॉफ्टबाल में करमा का बाड़िया स्कूल का दबदबा

14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर हासिल की जीत

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल| जिला स्तरीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिताओं में रा.उ.मा.वि. करमा का बाड़िया (बदनोर) के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रज्ञा इंटरनेशनल स्कूल, ब्यावर में आयोजित जिला स्तरीय 14 वर्षीय आयु वर्ग की सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों की टीमों ने जीत दर्ज की।इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए रा.उ.मा.वि. मायला (मसूदा) में आयोजित 17 एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग की जिला स्तरीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दोनों वर्गों में जीत हासिल की। लगातार तीन आयु वर्गों में मिली सफलता से विद्यालय ने सॉफ्टबाल खेल में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।विद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था प्रधान नरेंद्र सिंह राव ने खेल प्रशिक्षक प्रेम प्रकाश प्रजापति, सभी विजेता खिलाड़ी छात्र-छात्राओं तथा टीम प्रभारी बिमला राय, विनोद धड़ांदिया, प्रकाश चंद्र एवं कविता गहलोत को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के चतुर्भुज पुरोहित, गोविंद प्रसाद, लादू राम, श्याम लाल, प्रभु हठीला, रमेश चंद्र, शाहिद पठान, संतोष चौधरी, कृष्णा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीरा देवी, आशा सहयोगिनी सहित गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।