जुए की महफिल पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी दबोचे
1.95 लाख नकद और तीन बाइक जब्त, घोड़ी-दाने पर लग रहे थे रुपए के दांव
भीलवाड़ा, महेंद्र नागौरी/ स्मार्ट हलचल। जिले की बडलियास थाना पुलिस और डीएसटी ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरहद गोठड़ा स्थित देवनारायण भगवान मंदिर के पास खेत में चल रही जुए की महफिल पर धावा बोल दिया। पुलिस की घेराबंदी और दबिश के दौरान घोड़ी-दाने पर रुपए के दांव लगा रहे नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 1 लाख 95 हजार 200 रुपए नकद, दो प्लास्टिक के घोड़ी-दाने और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त की शाम करीब 6:33 बजे डीएसटी से सूचना मिली थी कि देवनारायण मंदिर के पास बालू गुर्जर के सीजारे के खेत में करीब दस-बारह लोग एकत्र होकर घोड़ी-दाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही बदनौर थाना प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत को चारों तरफ से घेर लिया।
दबिश पड़ते ही मची भगदड़
पुलिस की टीम ने जैसे ही खेत में दबिश दी, जुआरियों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग खेत की तारबंदी फांदकर भाग निकले, जबकि कच्ची टपरी में घोड़ी-दाने पर दांव लगा रहे नौ आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए। पुलिस ने मौके पर जुआ राशि गिनी तो 1,95,200 रुपए बरामद हुए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए में इस्तेमाल किए जा रहे दो प्लास्टिक के घोड़ी-दाने तथा आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त कर लीं। इनमें एचएफ डीलक्स और बजाज पल्सर सहित बाइक शामिल हैं।
नौ आरोपी गिरफ्तार:-
मोहम्मद जाहिद(38) पिता मोहम्मद सदीक रंगरेज निवासी गुलनगरी पुसिल थाना सुभाषनगर जिला भीलवाडा,शाहरूख हुसैन(32) पिता श्री असलम हुसैन नागौरी लुहार निवासी रामा का कोट पुलिस थाना बिगौद,मोहम्मद आरीफ52 पिता मुस्ताक अहमद छिंपा निवासी बूंदी रोड हसमत कोलोनी पुलिस थाना कोतवाली जिला चितौडगढ,कैलाश चन्द्र(50) पिता देबी लाल खटीक निवासी खटीक मोहल्ला पुलिस थाना सिटी कोतवाली जिला चितौडगढ, वसीम 31पिता जब्बार नागौरी लुहार निवासी मक्कड मस्जिद बिगौद पुलिस थाना बिगौद ,अब्दुल हकीम 45पिता अल्लादीन बिसायती निवासी कांवा खेडा कच्ची बस्ती भीलवाडा,फरमान 30 पिता फारूख मंसुरी पिंजारा निवासी सिपाही मौहाल्ला जुना बाजार पुलिस थाना सिटी कोतवाली जिला चितोडगढ,सबीर 42 पिता रफीक पठान निवासी भवानी नगर नूरी मस्जिद के पास पुलिस थाना भीमगंज जिला भीलवाडा,सददाम हुसैन 32पिता श्री बबलू शाह मेवाती निवासी कस्बा चौकी पिछे पुलिस थाना सिटी कोतवाली जिला चितौडगढ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ बदनौर थाने में प्रकरण संख्या 191/2026 दर्ज कर राजस्थान पब्लिक गेमिंग एक्ट की धारा 13 एवं बीएनएस की धारा 112(2) के तहत जांच शुरू की गई है।
एसपी के निर्देश पर कसा शिकंजा:-
जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य एवं पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। डीएसटी टीम ने भी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।
