Homeभीलवाड़ाबागा का खेड़ा की सरकारी स्कूल में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत,...

बागा का खेड़ा की सरकारी स्कूल में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत, हुआ पौधारोपण

रायला (लकी शर्मा) रायला के नजदीक बागा का खेड़ा की राजकीय प्राथमिक विधालय में बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

विधालय के संस्थाप्रधान नंदलाल कुमावत ने जानकारी देते हुए कहा की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार पूरे प्रदेश में ‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बुधवार को राज्य व जिले भर में पौधारोपण किया जाएगा। इसी पहल को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रजातियों के अलग-अलग पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में कन्हैयालाल मीरा जाट मीना गुर्जर श्यामलाल अनिता प्रजापत मधुबाला गुर्जर मनीष रेगर सुनीता कुमारी इटरशिप स्टाफ ममता सुधार, घणी कुमावत SMC अध्यक्ष गोपाल लाल वहीं समाजसेवी तेजू कुमावत के साथ सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES