चौमहला में बगदीराम गायरी तो गंगधार में महेंद्र सिंह जोधाना बने सरपंच

चौमहला में 701 तो गंगधार में 1440 मतों से जीत,
चौमहला में राहुल तिवारी उपसरपंच निर्वाचित; गंगधार में सलमान खान निर्विरोध चुने गए
चौमहला|स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव में चौमहला और गंगधार कस्बे में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही नई पंचायत का गठन हो गया। चौमहला में बगदीराम गायरी ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की, वहीं गंगधार में महेंद्र सिंह जोधाना सरपंच निर्वाचित हुए। चुनाव परिणामों के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह नजर आया।
चौमहला में बगदीराम गायरी 701 मतों से विजयी हुए उन्होंने कुल 2367 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। तथा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. नरेंद्र पारकर को 701 मतों से पराजित किया। डॉ. नरेंद्र पारकर को कुल 1666 मत प्राप्त हुए।

गंगधार में महेंद्र सिंह जोधाना की बड़ी जीत

गंगधार कस्बे में सरपंच पद के चुनाव में महेंद्र सिंह जोधाना ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1869 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश नीमा को 429 मत मिले। महेंद्र सिंह जोधाना ने 1440 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की।
उपसरपंच चुनाव में चौमहला से राहुल तिवारी विजयी

रविवार को हुए उपसरपंच चुनाव में चौमहला में राहुल तिवारी उपसरपंच निर्वाचित हुए। वहीं गंगधार में सलमान खान निर्विरोध उपसरपंच चुने गए।
चौमहला में वार्ड 1 से महेश नायक, वार्ड 2 से सचिन पासी, वार्ड 3 से मनोज कसेरा, वार्ड 4 से यशोदा अनिल वर्मा, वार्ड 5 से जितु टेलर, वार्ड 6 से मंजु अंशुल पटेल, वार्ड 7 से लीना सोनू दूबे, वार्ड 8 से दीपक बैरागी, वार्ड 9 से पूजा समर्थ पोरवाल, वार्ड 10 से राहुल तिवारी, वार्ड 11 से जयप्रकाश मीना, वार्ड 12 से प्रकाश विश्वकर्मा, वार्ड 13 से शिव बाई मीना, वार्ड 14 से अंशुल राठोड, वार्ड 15 से भारत बाई कान्हा विश्वकर्मा, वार्ड 16 से शमा बाई निखिल पिच्छोलिया, वार्ड 17 से मनीष पासी, वार्ड 18 से लीला बाई (मुकेश शर्मा) तथा वार्ड 19 से राजी बाई बगदीराम विजयी रहे।
इस प्रकार चौमहला और गंगधार में सरपंच एवं उपसरपंच चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही स्थानीय पंचायतों की नई टीम सामने आ गई है।