बगसिंह राजपुरोहित
बागरा। स्मार्ट हलचल।कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को लेकर बागरा के उगमणावास से सोमवार को ज्वाला माताजी के जयकारों के साथ पैदल यात्रा संघ रवाना। वशिष्ठ गौत्रीय राजपुरोहित जागरवाल परिवार कि जगतजननी कुलदेवी श्री ज्वाला माताजी मंदिर (ज्वालाजी नगरी) रेवत कि पैदल यात्रा को लेकर राजपुरोहित समाज उगमणावास के सैकड़ों श्रद्धालुओ का संघ बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व राजपुरोहित समाज उगमणावास कि बड़ी पोल में स्थित जागनाथ महादेव कि पुजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने माताजी कि पैदल यात्रा कि सफलता कि कामना कि संघ बडी पोल से अलसुबह ढोल ढमाको के साथ डी जे कि मधुर संगीत के बीच नाचते गाते तथा ज्वाला माताजी व जागनाथजी एवं सिदरथ खेतलाजी के जयकारों के साथ हाथो में धर्म ध्वजा लेकर रवाना हुआ । यात्रा में शामिल बच्चों बुजुर्गो एवं महिलाओं में इस पैदल यात्रा को लेकर विशेष जोश उत्साह एवं उमंग देखा गया । इस पदयात्रा में महिलाएं ज्वाला माताजी के मंगलगीत गाती हुई मां कि भक्ति में लीन नजर आई। पैदल यात्रा संघ के ज्वालाजी धाम रेवत नगरी पहुंचने पर कार्तिक शुक्ल कि तिथि चतुर्दशी होने कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं कि भीड़ उमडी पैदल यात्रा संघ के श्रद्धालुओं को घंटो प्रतिक्षा के बाद दर्शन करने कि बारी पर मां के दरबार में शीश नवाया तथा उनके चरणों में लोक लगाकर माताजी कि पुजा अर्चना कर मन्नतें मांगी तथा कुमकुम चुंदड़ी एवं प्रसादी का भोग लगाकर नारीयल कि ज्योत प्रज्वलित कर परिवार में माताराणी से सुख समृद्धि एवं खुशहाली कि। तथा मां जयकारों से सम्पूर्ण माहौल को धर्ममय बना दिया। कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को लेकर बागरा,डुडसी ,भागली सिन्धलान,डकातरा,मोदरान,बासडाधनजी,विराणा रेवतडा सहित आस पास के गांवों से सैकडो कि संख्या में सवेरे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया जो दिन चढ़ने के साथ बढता गया।दिनभर श्रद्धालुओं कि आवाजाही से मेले का माहौल बन गया। शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को लेकर जगतजननी कुलदेवी श्री ज्वाला माताजी कि प्रतिमा को विशेष रूप से गहनों, कपड़ों तथा रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पों से विशेष रूप से श्रंगार किया गया था। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष जोश उत्साह एवं उमंग देखा गया।