सूरौठ।स्मार्ट हलचल|बजरंग एवं गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तरीय बैठक कस्बा सूरौठ में आयोजित की गई। यहां हिंडौन मार्ग के पास आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता बजरंग एवं गौ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने की। बैठक में गौमाता के संरक्षण एवं सनातन धर्म की नीतियों के संबंध में परिचर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन तथा बजरंग एवं गौ सेवा समिति के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य त्रिलोक चंद्र शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश शर्मा उर्फ गौरी पंडित, सचिव केशव शर्मा एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा उर्फ राम पंडा ने सनातन संस्कृति एवं गौ वंश के संरक्षण के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किए। बैठक में सोनल सनातनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिल्ली से आए अशोक कुमार छिल्लर एवं मुंबई से पधारी साइंटिस्ट ऑफिसर अक्षिका जांगिड़ विशिष्ट अतिथि रही।
बैठक में अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने संगठन के उद्देश्यों, गौसेवा, सामाजिक सेवा एवं संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे। साथ ही करौली जिले में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का गठन कर युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। करौली जिले की कार्यकारिणी में अभिनव शर्मा उर्फ अभी पंडित को जिला अध्यक्ष, दीपक देशवाल उर्फ दीपू देशवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरव महावर को उपाध्यक्ष, विवेक बजरंगी को जिला संयोजक, युवराज चौधरी को जिला सह-संयोजक, यस सिंघल को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया।
इस अवसर पर विनय पंडित, अनुज मीणा, डॉ. सत्येंद्र, तुषार गौड़, समय सिंह नांगल, अतुल बग्गा, सचिन फागना, अजय फागना, मनोज सैनी एवं एनडीआरएफ हेड इंस्ट्रक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, गौसेवा एवं समाजहित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।