Homeभीलवाड़ाबजरंग दल की विशाल शौर्य सभा व त्रिशूल दीक्षा के आयोजन की...

बजरंग दल की विशाल शौर्य सभा व त्रिशूल दीक्षा के आयोजन की तैयारी

दुर्गेश रेगर

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। जहाजपुर उपखंड कस्बे में 19 जनवरी को बजरंग दल की विशाल शौर्य सभा व त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जहाजपुर नगर की बैठक का आयोजित की गई। जिसमे संगठन की गतिविधियों एवं विस्तार को लेकर गम्भीरता से चितंन व विचार विमर्श किया गया। बैठक में जहाजपुर नगर के दायित्व हेतु कार्यकर्ताओं के नाम पर चर्चा हुई एवं सभी प्रखण्ड केन्द्र पर साप्ताहिक मिलन केन्द्र चलाने का निर्णय लिया गया। प्रखण्ड संयोजक जितेंद्र मीणा ने बताया कि बैठक में विहिप के केन्द्रीय योजना के अनुसार शौर्य सभा का संचालन व त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम भव्य स्तर पर करने की योजना के बारे में विचार विमर्श कर प्रखण्ड केन्द्र जहाजपुर में 19 जनवरी को बजरंग दल की भव्य विशाल शौर्य सभा एवं त्रिशूल दीक्षा के आयोज को लेकर जहाजपुर कस्बे के हर घर से बजरंगी बंधु त्रिशूल दीक्षा लेकर कस्बे मे सम्पर्क व प्रचार प्रसार हेतु जिम्मेदारीयां दी गई। बैठक मे विभाग संयोजक धनराज वैष्णव ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये बजरंग दल के कार्य व उद्धेश्यो से अवगत करवाया गया। जिला मंत्री शशिकांत पत्रिया ने कार्यकर्ताओ को नवीन दायित्वों की घोषणा की।
इस दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश महावर, बजरंग दल संयोजक जितेन्द्र मीणा, सहसयोजक महेंद्र माली, मीलन केंद्र प्रमुख धीरज गोस्वामी, महेंद्र सोयल, नगर अध्यक्ष गोकुल खटीक, उपाध्यक्ष प्रधान माली, भंवर पांचाल, बजरंग दल नगर संयोजक प्रकाश माली, सहसंयोजक यशवर्धन सिंह, पंकज सेन, मीलन केंद्र प्रमुख जुगल किशोर प्रजापत, जमनालाल माली, गौरक्षा प्रमुख लेखराज कीर, विघार्थी प्रमुख आशुतोष उपाध्याय, सुरक्षा प्रमुख जितेन्द्र खटीक, धुलचंद कीर, नगर समिति जोनू माली, सोनू माली, अर्जुन माली, गिरीश रंगन, दीपक सहित इत्यादि दायित्व की घोषणा की गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES