Homeभीलवाड़ाअवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त

अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त

अजीज भाटी
रोपां:- 31 जनवरी । पारोली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया। पारोली थानाधिकारी रामगिलाश गुर्जर ने बताया कि बुधवार को पुलिस गश्त के दौरान दांतड़ा चौराहे पर अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया। वहीं पुलिस को देखकर मौके पर ट्रैक्टर चालक भाग गया। पारोली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर कार्यवाही हेतु माईनिंग विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। थाना दीवान रामेश्वर सोनी ने दांतड़ा चौराहे पर अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर पुलिस थाना परिसर में खड़ा किया। पारोली पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES