( अनिल जांगिड़)
स्मार्ट हलचल|मसूदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सथाना स्थित बीड के बालाजी महाराज मंदिर परिसर में बालाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं एवं रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सथाना के पूर्व सरपंच अशोक साहू, मसूदा मंडल के पूर्व अध्यक्ष जगदेव सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव पांडे, पंचायत समिति सदस्य सुनील जेड़िया, लोड़ियाना सरपंच सांवरलाल पुरोहित, दौलतपुरा सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विष्णु चौधरी, कुशाल पोकरणा, कालूराम जाट, हीरालाल वैष्णव, पुजारी लाला महाराज, देशराज वैष्णव, शंकरलाल जाट, धनराज जाट, राजपाल जाट, मनीष सोनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। शिविर के सफल आयोजन पर सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।
