बिजयनगर में माहेश्वरी महिला संगठन के नवम सत्र का पद स्थापना समारोह संपन्न

अनिल जांगिड़

बिजयनगर । स्मार्ट हलचल|मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के सानिध्य तथा बिजयनगर माहेश्वरी महिला मंडल के आतिथ्य में “नव संकल्प” अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के नवम सत्र का पद स्थापना समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ।
समारोह में नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सुमन बांगड़, मंत्री मोनिका भंसाली, कोषाध्यक्ष रेणु पोरवाल एवं संगठन मंत्री माया ईनाणी सहित समस्त पदाधिकारियों ने समाज हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी (कोटा), पश्चिमांचल उपाध्यक्ष मधु बाहेती, स्थानीय सह प्रभारी शांता धूत एवं समाजसेवी संजू कोगटा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय अध्यक्ष अंतिमा पंडवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।