ठाकुरजी का होगा विशेष श्रृंगार, मंदिर शिखर पर फहराई जाएगी नगर प्रतिपालक ध्वजा; दोपहर में गूंजेंगे चूंदड़ी भजन
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार, 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष सजावट एवं धार्मिक आयोजन होंगे।बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि सुबह 9.15 बजे मनीषा, भगवान एवं कपिल दरयानी परिवार के मनोरथ से मांगलिक प्रतीकों से पूजित नगर प्रतिपालक ध्वजा का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा।शारदीय नवरात्रि महोत्सव के तहत एकादशी के अवसर पर पंडित जितेंद्र दाधीच द्वारा ठाकुरजी का विशेष चूंदड़ी श्रृंगार किया जाएगा। चूंदड़ी छटा में सजे ठाकुरजी के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे।दोपहर 3.30 बजे से पुष्पा-बालकिशन एवं डिम्पल-प्रवीण राठी परिवार के सौजन्य से प्रवीण शर्मा द्वारा चूंदड़ी भजनों एवं धमाल की प्रस्तुति दी जाएगी। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर ठाकुरजी के दर्शन एवं भजन संध्या का लाभ लेंगे।