( महेन्द्र नागौरी)
डेढ़ हजार से ज्यादा बैंककर्मी हड़ताल पर, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और हर शनिवार अवकाश की मांग को लेकर शुक्रवार को जिले के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूरी तरह कामकाज ठप रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर हुई देशव्यापी हड़ताल में जिले की 130 से अधिक बैंक शाखाओं के करीब 1,500 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।सुबह 10:30 बजे बैंककर्मी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बसंत विहार शाखा के बाहर जुटे और सरकार व भारतीय बैंक संघ के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। यूनियनों का आरोप है कि पांच साल से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग लंबित है, बावजूद इसके केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिल रही।
हड़ताल से जिले में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का दावा किया गया। बैंककर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।