Homeभीलवाड़ाबारहठ महाविद्यालय में मनाया जा रहा खेल सप्ताह

बारहठ महाविद्यालय में मनाया जा रहा खेल सप्ताह

शाहपुरा@(किशन वैष्णव) श्री प्रतापसिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुुरा में वार्षिक गतिविधियों के तहत खेल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अन्तर्गत आज महिला वर्ग एवं पुरूष वर्ग की हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डाॅ. पुष्करराज मीणा की अध्यक्षता में एवं खेल प्रभारी डी.पी.ई. विवेक भारद्वाज एवं सह खेल प्रभारी दिग्विजय सिंह एवं छात्रा वर्ग में सह प्रभारी प्रियंका ढाका के निर्देशन में आयोजन किया गया। महिला वर्ग प्रतियोगिता में लक्ष्मी बाई हाॅकी टीम अहल्याबाई होल्कर टीम को 1-0 से हराकर विजेता रही। पुरूष वर्ग हाॅकी प्रतियोगिता में बारहठ पेन्थर्स, बारहठ टाइगर्स को 3-1 से हराकर विजेता रही। इसी अवसर पर हाॅकी टीम प्रभारी डाॅ. रंजीत जगरिया उपस्थित रहे तथा निर्णायक की भूमिका में शारीरिक शिक्षक जयकिशन घसर,रघुवीर दमामी,अभिषेक मीणा, राजकुमार,संजय आचार्य एवं किशन कहार ने अपना योगदान दिया। रासेयो प्रभारी धर्मनारायण वैष्णव ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES