अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर ब्यावर नगर परिषद के 60 वार्डों में आरक्षण निर्धारण के लिए सोमवार को जिला कलेक्टर सभागार में लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्टर कमल राम मीना की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया के बाद वार्डवार आरक्षण की स्थिति साफ हो गई। वहीं सभापति पद इस बार अनारक्षित (ओपन) रखा गया है। ऐसे में किसी भी वर्ग का पुरुष या महिला सभापति पद पर दावेदारी कर सकता है।लॉटरी के अनुसार सामान्य वर्ग के 24 वार्ड और सामान्य महिला के 12 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इस तरह सामान्य वर्ग के कुल 36 वार्ड निर्धारित हुए हैं। वहीं ओबीसी के 8 और ओबीसी महिला के 4 वार्ड सहित कुल 12 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
इसी प्रकार एससी वर्ग के 8 और एससी महिला के 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एससी वर्ग के लिए भी कुल 12 वार्ड निर्धारित हुए हैं।
वार्डवार आरक्षण की स्थिति
वार्ड 1 सामान्य महिला, 2 ओबीसी, 3 सामान्य महिला, 4 सामान्य, 5 सामान्य, 6 ओबीसी महिला, 7 एससी, 8 ओबीसी महिला, 9 सामान्य, 10 सामान्य, 11 ओबीसी, 12 ओबीसी, 13 सामान्य महिला, 14 सामान्य, 15 ओबीसी महिला, 16 एससी महिला, 17 ओबीसी, 18 सामान्य महिला, 19 सामान्य, 20 सामान्य, 21 सामान्य महिला, 22 एससी, 23 सामान्य, 24 एससी महिला, 25 एससी महिला, 26 सामान्य, 27 सामान्य महिला, 28 सामान्य महिला, 29 सामान्य, 30 एससी, 31 एससी, 32 एससी महिला, 33 सामान्य, 34 सामान्य, 35 सामान्य, 36 ओबीसी, 37 एससी, 38 सामान्य, 39 सामान्य, 40 सामान्य, 41 सामान्य, 42 सामान्य, 43 सामान्य महिला, 44 ओबीसी, 45 ओबीसी महिला, 46 ओबीसी, 47 सामान्य, 48 ओबीसी, 49 सामान्य, 50 सामान्य महिला, 51 सामान्य, 52 सामान्य, 53 एससी, 54 सामान्य महिला, 55 सामान्य, 56 एससी, 57 सामान्य महिला, 58 सामान्य, 59 सामान्य और 60 एससी वार्ड आरक्षित किया गया है।
लॉटरी के परिणाम के साथ ही ब्यावर नगर परिषद चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। आरक्षण बदलने से कई वार्डों में दावेदारों के समीकरण प्रभावित होंगे, जबकि सभापति पद ओपन होने से अध्यक्ष पद के लिए भी सभी वर्गों के दावेदार मैदान में उतर सकेंगे।
