थलकलां में विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मानकाछोला -स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के थलकला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने गेनोली में 70 वीं 17 वर्षीय कबड्डी छात्र मांडलगढ़ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे।इसको लेकर प्रधानाचार्य रामप्रसाद माली ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया और कहा कि लगातार नियमित अभ्यास कर गांव,तहसील और विद्यालय का नाम रोशन करे और कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल आवश्यक है खेल से अनुशासन,निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।शारीरिक शिक्षक मदन लाल मीणा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में टीम के विजेता के साथ साथ बेस्ट प्लेयर भी थलकला विद्यालय के नंद लाल कहार को घोषित किया।स्वागत समारोह में विद्यालय परिवार के साथ साथ एसडीएमसी,एसएमसी सदस्य सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
