सूरौठ में वार्ड 10 में सबसे अधिक 16 प्रत्याशी एवं वार्ड 1 में सबसे कम 3 प्रत्याशी
सूरौठ। स्मार्ट हलचल|नगर पालिका सूरौठ में नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक 24 लोगों ने अपने नामांकन वापस लिए। नामांकन वापसी के बाद सूरौठ नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में कुल 156 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पार्षद पद के चुनाव के लिए सभी 20 वार्डों में जांच के बाद 180 नामांकन पत्र ही विधि सम्मत पाए गए थे। सूरौठ तहसील कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर प्रीति चक, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार एवं अन्य कर्मचारियों के समक्ष 24 लोगों ने नामांकन वापसी का आवेदन किया। जिन्हें स्वीकार कर लिय गया। इस दौरान तहसील कार्यालय में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
नगर पालिका चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डांगुर ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद वार्ड संख्या 1 में 3 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 2 में 7 प्रत्याशी, वार्ड 3 में 5 प्रत्याशी, वार्ड 4 में 6 प्रत्याशी, वार्ड 5 में 5 प्रत्याशी, वार्ड 6 में 12 प्रत्याशी, वार्ड 7 में 9 प्रत्याशी, वार्ड 8 में 9 प्रत्याशी, वार्ड 9 में 9 प्रत्याशी, वार्ड 10 में 16 प्रत्याशी, वार्ड 11 में 12 प्रत्याशी, वार्ड 12 में 8 प्रत्याशी, वार्ड 13 में 11 प्रत्याशी, वार्ड 14 में 6 प्रत्याशी, वार्ड 15 में 4 प्रत्याशी, वार्ड 16 में 9 प्रत्याशी, वार्ड 17 में 9 प्रत्याशी, वार्ड 18 में 8 प्रत्याशी, वार्ड 19 में चार प्रत्याशी एवं वार्ड 20 में 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे हैं। चुनाव प्रभारी डागुर ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशियों को 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से सिंबल आवंटित किए जाएंगे। सिंबल आवंटन के दौरान सभी प्रत्याशियों को वार्ड बाईज बुलाया जाएगा। चुनाव प्रभारी डागुर ने बताया कि सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को 4 सितंबर को प्रतीक चिन्ह देने के लिए सुबह 10 बजे तहसील कार्यालय में बुलाया गया है।
