सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने घर को रोशन कर बने आत्मनिर्भर

एसबीआई बैंक सरकारी कर्मचारियों के लिए कम समय में करता ऋण उपलब्ध

धामनियां में एसबीआई कैंप लगाकर दी जानकारी

स्मार्ट हलचल।काछोला 8 जुलाई क्षेत्र के धामनिया एसबीआई बैंक शाखा के बैंक कार्मिक सुबहे सिंह मीणा ने धामनिया विद्यालय एसबीआई कैंप में सरकारी कर्मचारियों को आसान किश्तों में ऋण को लेकर चर्चा की।वही बैंक मैनेजर सुबहे सिंह मीणा ने कहा कि
सरकारी कर्मचारी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत एसबीआई (SBI) से आसानी से सस्ता सोलर लोन प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर आप अपने घर को रोशन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
एसबीआई के मीणा ने बताया कि एसबीआई बैंक ने बड़ा प्लान बनाया है और लाखों घरों को बिना बिजली के ही रोशन करेंगें,एसबीआई ने नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह योजना बनाई है।इसके तहत एसबीआई लाखों घरों की छतों पर सोलर ऊर्जा के लिए उपकरण लगाएगा।
यह दस्तावेज आवश्यक – मैनेजर मीणा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए नवीनतम वेतन पर्ची (Salary Slip), बिजली का बिल, और केवाईसी (KYC) दस्तावेज आवश्यक हैं,वही बताया कि मुफ़्त बिजली योजनांतर्गत रूफटॉप सोलर लगवाये आने वाले वर्षों तक बिजली बिल में बचत एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता का लाभ उठाए।डिस्बर्सल: एसबीआई द्वारा सब्सिडी की राशि सीधे लोन खाते में जमा होती है।वही सरकारी कर्मचारी पर्सनल लोन,होम लोन,कार लोन सहित आदि आकर्षक व कम ब्याज दर पर ऋण ले सकता है
इस अवसर पर मोहम्मद शाबीर रंगरेज,दुर्गा देवी बलाई,पंकज त्रिवेदी,प्रभात सोनी,संजू बलाई,टीना कुमारी तेली, जनरल अटेंडेंट शंकर लाल ,गीता देवी,सीमा देवी सहित आदि उपस्थित थे।