HomeHealth & Fitnessसुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे,खाली पेट लहसुन कैसे खाएं?

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे,खाली पेट लहसुन कैसे खाएं?

Benefits of consuming garlic:हमारे किचन में कई ऐसे मसाले व सब्जियां होती हैं, जिनके इस्तेमाल से बड़ी से बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लहसुन भी उन्हीं में से एक है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर सब्जियों में तड़का आदि लगाने के लिए किया जाता है। लहसुन के फायदे तो आपने पहले भी बहुत सुने होंगे लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं, कि खाली पेट लहसुन खाने से अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। फाइबर, प्रोटीन और साथ ही कई प्रकार के विटामिनों से भरपूर लहसुन का सेवन खाली पेट करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं और साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती हैं। कुछ लोगों को लहसुन कच्चा खाना अच्छा लगता है उनके लिए यह काफी अच्छी जानकारी साबित होने वाली है। वहीं जिन लोगों को कच्चा लहसुन खाना पसंद नहीं है, वे भी इसके फायदे जानने के बाद कच्चा लहसुन खाना शुरू कर देंगे। चलिए जानते हैं रोज सुबह लहसुन की एक कली को खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं –

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

-सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट में हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं।

-दूसरी बात, यह एंटी-इंफ्लेमेटरी है, यानी जोड़ों के दर्द आदि जैसी समस्याओं को कम कर सकता है।

-तीसरा, यह एक डिटॉक्सिफायर भी है जो शरीर को डिटॉक्स करता है और कई बीमारियों से बचाने में मददगार है।

-चौथा, यह एक इम्युनिटी बूस्टर है जो सर्दी और खांसी से बचाता है और लिवर की कार्यक्षमता को कम करने में मदद करता है।

खाली पेट लहसुन कैसे खाएं?

लहसुन आपको सिर्फ 10 दिनों तक खाली पेट ही खाना है. सुबह सबसे पहले आपको लहसुन की दो कलियां लेनी हैं और इसे शहद के साथ मिलाकर खाना है। इसके बाद पानी न पियें।

कब नहीं खाना चाहिए?

अगर आपको एसिडिटी, गैस और सीने में जलन की समस्या है या आप गर्भवती हैं तो इसके सेवन से बचें। साथ ही अगर आप खून पतला करने की दवा ले रहे हैं या कोई दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर से पूछकर ही ये उपाय अपनाएं।

1. पाचन की नहीं होगी कोई समस्या
अगर आप रोज सुबह एक कली कच्चा लहसुन खाना शुरू कर देते हैं, तो आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं होना बंद हो जाएंगी। खाली पेट लहसुन का सेवन करने से डाइजेस्टिव जूस के पीएच में सुधार होता है, जिसे पाचन क्रिया तेज हो जाती है और साथ ही पाचन से जुड़ी की बीमारियां भी नहीं होती हैं। जिन लोगों को बदहजमी, पेट फूलना और खट्टी डकार जैसी समस्याएं हैं, उनके लिए खाली पेट लहसुन काफी फायदेमंद हो सकता है।

2. ब्लड प्रेशर को कम करे कच्चा लहसुन
उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी खाली पेट लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रोज सुबह उठकर खाली पेट कच्चे लहसुन की एक कली को चबा कर खाएं जिससे आपके ब्लड प्रेशर का लेवल कंट्रोल रहेगा। ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना एक कली खा सकते हैं।

 3.किडनी रोगों से बचाए कच्चा लहसुन

गुर्दे से जुड़ी बीमारियों से बचाने में भी कच्चे लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। दरअसल कच्चे लहसुन में एलिसिलिन नामक एक खास प्रकार का कंपाउंड पाया जाता है, जो किडनी के लिए बेहद लाभदायक होता है। किडनी के मरीज रोजाना एक कली कच्चा लहसुन खा सकते हैं।

4. इम्यूनिटी को बढ़ाए कच्चा लहसुन

संक्रमण जैसी समस्याओं से बचने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। रोजाना सुबह खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे कई प्रकार के संक्रमण व अन्य रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

संक्रमण से लड़े: लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है। नियमित सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से शरीर के कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। यह लंबे समय तक संक्रमण से लड़ता है जिससे बीमारियों से शरीर की सुरक्षा होती है।

RELATED ARTICLES