Homeराज्यज्वेलर्स दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट

ज्वेलर्स दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े देव ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट की कोशिश की। बदमाश ताबड़तोड़ हथियार लहराते हुए फरार हो गए

 बेगूसराय / बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े देव ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट की कोशिश की। बदमाश ताबड़तोड़ हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।
यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मैन रोड बाजार की है। जब बदमाश देव ज्वैलर्स में घटना को अंजाम देने पहुंचे, तो दुकानदार के स्टाफ ने उनका विरोध किया, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी और फिर फरार हो गए। हालांकि, किसी प्रकार की लूट नहीं हुई है। फायरिंग करते हुए भाग रहे बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फिर से फायरिंग की और वहां से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES